संत पथ

संतों का आशीर्वाद जीवन में शुभता का प्रतीक होता है। इसलिये प्रायः जब भी जीवन में शुभ अवसर होता है, हम अपने गुरुजन से उनका आशीर्वाद प्राप्त करते है। किन्तु यमुना मिशन को पूरे देशभर के परमपूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उनके चरण कमल इस पावन भूमि पर जब-जब पड़ते हैं, यमुना मिशन को उनके आशीर्वाद के फलस्वरुप मिली ऊर्जा, कार्य को और अधिक गति प्रदान करती है। यही कारण है कि एक विशेष स्थल पर सभी पूज्य संतों द्वारा लगाये गये वृक्षों को “संतपंथ” नाम दिया गया है। आज इस पथ पर जाकर आपको आलौकिक अनुभव होगा। क्योंकि संतों द्वारा लगाये गये इन वृक्षों की सघन शीतल छाया में बैठने पर मानसिक व आत्मिक सुख अवर्णनीय है।