तुलसी वन

Home / तुलसी वन

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाले संस्कारों में तुलसी जी का विशिष्ट स्थान रहता है। सनातन काल से घरों के आँगन में तुलसी बिरवा लगाकर उसे पूजने, संध्या आरती करने की पंरपरा है। अधिकांश धर्मपरायण हिन्दू अभी भी अपने आँगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं। इसे वृंदा के रुप में भगवान विष्णु की प्रिया का दर्जा दिया गया है। यमुना मिशन ने तुलसी जी इसी महत्ता के अनुरुप तुलसी वन का सुन्दर रुप सजाया है। जिसमें बाह्म ओर तुलसी जी के वृक्ष चहुँ ओर लगाये गये हैं। इसके अलावा फलों और वृक्ष लगाये गये हैं। वर्तमान समय में यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण निरन्तर लोकप्रिय होता जा रहा है।