चलो करें ब्रजधाम वंदना

चलो करें ब्रजधाम वंदना
ब्रज हर भाँति महान है।
पग पग पर हैं तीर्थ यहॉं
और कण कण में भगवान हैं।।
😊🙏

हाँ ये सत्य है कि ब्रजधाम की अपनी ही महिमा है। दुनिया भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि से परिचित है।और अब इस महानता में एक नाम जुड़ा है ( यमुना मिशन ) आज के सम्पूर्ण ब्रज में शायद ही कोई ऐसी जगह बची होगी जहाँ यमुना मिशन ने अपने कार्यों की खुशबू ना बिखेरी हो। यमुना जी की तली तक सफाई हो, गुमनामी के गर्त में सिमटे प्राचीन ऐतिहासिक कुण्डों की सफाई हो,पूरे ब्रज को कचरा मुक्त करके उस कचरे को हरे सोने में परिवर्तित करना हो,निराश्रित जीवों के लिए भोजन की व्यवस्था हो, पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था हो,बच्चों के लिए झूले हों, और विकट परिस्थितियों में कोई असहाय पानी के बिना न रहे भोजन के बिना न रहे इसकी व्यवस्था हो, और भी ऐसी ही कई सौगातें दे रहा है ब्रजधाम को अपना यमुना मिशन। इस सबके लिए बहुत बहुत आभार आदरणीय प्रदीप sir।
तो फिर आइए हम सब भी पूरे मन से यमुना मिशन का साथ निभाएं 😊 🙏

– Krishna Nagar Baisala